
शहरी क्षेत्र में सुबह से ही दिखने लगा लॉक डाउन का असर, अधिकारी निकले सड़को पर।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: शहरी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह से ही लॉकडाउन का असर दिखने लगा। शहर के अधिकतर बाजार व सड़क सुनसान थी। इक्का-दुक्का लोग ही जरूरी काम से बाहर निकले हुए थे। पुलिस के डर एवं बीमारी के भय से लोगों ने अपने घर में रहना ही मुनासिब समझा।
शहर के सभी मुख्य बाजारों की अधिकतर दुकानें बंद थीं। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में आने वाली दुकानें खुली हुई थीं। हालांकि सुबह में बिना आदेश वाली भी कुछ दुकानें खुलीं, लेकिन पुलिस ने उसे बंद करा दिया। बाजार में काफी कम संख्या में लोग नजर आए। सुबह में
कहीं-कहीं सब्जी बाजार में लोगों की भीड़ देखने को मिली। दरभंगा-लहेरियासराय के दोनों पथों पर इक्का-दुक्का वाहन का परिचालन हो रहा था। बाइक व चारपहिया वाहनों से आवश्यक कामों के लिए लोग सड़कों से गुजर रहे थे। दिल्ली मोड़ स्थित बस पड़ाव पूरी तरह सुनसान नजर आया। कुछ यात्री वहां मौजूद थे लेकिन बसों का परिचालन नहीं होने से उन्हें मायूस होना पड़ा।
अललपट्टी, बेंता आदि क्षेत्रों में चिकित्सा का हब होने के कारण यहा लोगों की सरगर्मी कुछ ज्यादा थी। विभिन्न चौराहों पर रिक्शा चालक पैसेंजर का इंतजार कर रहे थे। कई जगहों पर सड़क किनारे फल, सब्जी, मास्क आदि की दुकानें लगी थीं, लेकिन वहां भी ग्राहकों का टोटा था। कई युवा अनावश्यक भी घर से बाहर निकले। लेकिन चौक- चौराहों पर पुलिस बल को देखकर वे उल्टे पांव लौट गए।
इधर, सदर एसडीपीओ के साथ शहर के भ्रमण पर निकले सदर एसडीओ भी माइकिंग करते नजर आये तो सिटी एसपी एवं एसएसपी घूम घूम कर चेकिंग में लगे अधिकारियों को निर्देश देते नजर आये। मास्क पहने बिना निकले लोगो को रोका गया। अनावशयक निकले वाहनों का फाइन भी काटा गया। कई गाड़ियों को जब्त भी किया गया।

