Home Featured लॉकडाउन का उलंघन करने वाले 208 वाहनों एवं बिना मास्क निकलने वाले 534 लोगों से वसूला गया जुर्माना।
Featured - मुख्य - July 16, 2020

लॉकडाउन का उलंघन करने वाले 208 वाहनों एवं बिना मास्क निकलने वाले 534 लोगों से वसूला गया जुर्माना।

दरभंगा: अधिकाधिक लोगों द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा हेतु मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं किये जाने के कारण कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने हेतु बिहार सरकार द्वारा 16 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक पुनः सभी जिला मुख्यालय, अनुमडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय एवं नगर निकाय क्षेत्र में किए गये लॉकडाउन का सख़्ती से अनुपालन कराने हेतु जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम द्वारा दिये गए निर्देश के आलोक में दरभंगा जिले के दरभंगा सदर, बिरौल एवं बेनीपुर अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड मुख्यालय एवं दरभंगा नगर निगम तथा बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन कराया गया तथा बेवजह घूमने वालों को फटकार लगाई गई एवं बिना मास्क के घूमने वालों से जुर्माना राशि की वसूली की गई।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता द्वारा दरभंगा सदर अनुमंडल व शहरी क्षेत्र में घूम घूम कर ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को समझाते हुए लॉकडाउन का अनुपालन कराया गया। उन्होंने लोगों को बिना मास्क के नहीं चलने तथा बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने को समझाया।
बेनीपुर अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं बेनीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ घूम-घूम कर लॉकडाउन का अनुपालन कराया गया।
बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बिरौल अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र मे लॉकडाउन का सख़्ती से अनुपालन कराया गया तथा बिना मास्क के भ्रमण करते लोगों से जुर्माना वसूल किया गया।
दरभंगा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में लॉकडाउन का सख़्ती अनुपालन कराया गया तथा बिना मास्क के घुमते पाए गए लोगों से फाईन की वसूली की गई।
जिले के कई थानाध्यक्षों द्वारा अपने थाना क्षेत्र में बिना मासिक के चलते लोगों से जुर्माना वसूल किया गया तथा लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराया गया।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानों तथा कई आवश्यक सेवाओं को छूट प्रदान की गई है। मालवाहक वाहन, एंबुलेंस, सरकारी वाहन, अनुमति प्राप्त वाहन को चलने की इजाजत दी गई है। लेकिन सभी को मास्क पहनकर निकलने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत अनुपालन करने को कहा गया है, ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।
वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार लॉक डाउन का अनुपालन करवाने के क्रम में गुरुवार को पूरे जिले में 208 वाहनों से 1,51,500/- रुपये तथा बिना मास्क निकलने वाले 534 लोगों से 26,700/- फाइन वसूला गया। लॉक डाउन का आदेश अनुपालन नही करने के आरोप में 4 कांड भी दर्ज किए गए हैं।
वसूले गए फाइन में नगर थाना द्वारा 22 वाहनों से 20 हजार तथा बिना मास्क लगाये 10 लोगो से 500 का फाइन वसूला गया। लहेरियासराय थाना द्वारा 59 वाहनों से 51 हजार का जुर्माना वसूला गया। वहीं लॉक डाउन उलंघन मामले में तीन लोगों पर एफआईआर भी दर्ज किया गया है। एपीएम थाना अंतर्गत 5 वाहनों से 3500 तथा बिना मास्क 5 लोगो से 250 रुपये फाइन वसूला गया। जाले थानाध्यक्ष दिलीप पाठक द्वारा दी गयी

जानकारी के अनुसार 5 वाहनों से 2500 तथा 22 बिना मास्क लगाए लोगो से 1100 रुपये का फाइन वसूला गया। मनीगाछी थाना द्वारा 12 वाहनों से 12000 बिना मास्क 24 लोगों से 1200 रुपये फाइन वसूला गया। इस प्रकार जिले विभिन्न थाना द्वारा फाइन वसूली की गयी।

Share