
जिले में बाढ़ की स्थिति में सुधार, सामुदायिक रसोई में 2472 लोगों को कराया जा रहा भोजन।
दरभंगा: जिले में बाढ़ की स्थिति में सुधार आया है। प्रभावितों केलिए चल रहे सामुदायिक रसोई में कुल 2472 लोगो को भोजन कराया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी सूचना एवं जन संर्पक विभाग दरभंगा द्वारा प्रेस रिलीज के माध्यम से दी गयी है। विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार घनश्यामपुर के अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया है कि पानी लगातार घट रहा है। अब तक 5 से साढ़े पांच फीट तक पानी घट गया है।
अंचलाधिकारी घनश्यामपुर दीनानाथ कुमार ने बताया कि उनके अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव का परिचालन जारी है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए घनश्यामपुर में चार सामुदायिक रसोई चल रहा है, जिनमें 853 लोगों को भोजन कराया जा रहा है।
गौड़ाबौराम अंचल के बौराम मुसहरी टोल, रही टोल, और चतरा में सामुदायिक रसोई चल रहा है। मेडिकल टीम द्वारा प्रतिदिन लोगों के स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
कुशेश्वरस्थान पूर्वी के चौकिया में सामुदायिक रसोई चल रहा है। मेडिकल टीम लोगों के स्वास्थ्य जांच कर रही है।
किरतपुर अंचल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए रसियारी हाई स्कूल तथा रसियारी बालक विद्यालय में सामुदायिक रसोई चालू है।
बाढ़ राहत कार्य जारी है। आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा बताया कि गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, किरतपुर और कुशेश्वरस्थान पूर्वी के 27 पंचायत बाढ़ प्रभावित हैं, जिनमें 06 पंचायत पूर्णतः एवं 21 पंचायत अंशतः प्रभावित हैं,जिनमें प्रभावित गांवों की संख्या 117 है, तथा प्रभावित जनसंख्या 1. 58 लाख है। अभी तक 9 कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं । बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए
बनाये गए 2 कैंप में 1181 लोग आश्रय लिए हुए हैं, जिनके लिए घनश्यामपुर में 04, गौड़ाबौराम में 3, किरतपुर में 02 एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 01 कुल 10 स्थलों में सामुदायिक रसोई चल रही है, जहाँ 2472 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुबह शाम भोजन करवाया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए निःशुल्क 97 नाव का परिचालन करवाया जा रहा है, जिनमें 74 निजी और 23 सरकारी नाव शामिल हैं। अब तक 90 परिवारों को पॉलीथिन शीट्स उपलब्ध कराया गया है।
आज भी संबंधित प्रखण्डों के वरीय पदाधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सामुदायिक रसोई एवं उनके लिए किए जा रहे राहत कार्य का निरीक्षण किया गया।

