Home मुख्य ज्योति हत्याकांड को लेकर आईसा ने मनाया प्रतिवाद दिवस।
मुख्य - July 16, 2020

ज्योति हत्याकांड को लेकर आईसा ने मनाया प्रतिवाद दिवस।

दरभंगा: आइसा के राज्यव्यापी आवाहन पर गुरुवार ज्योति हत्याकांड के खिलाफ पूरे राज्य में प्रतिवाद दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में दरभंगा में कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से ज्योति के हत्यारों को गिरफ्तार करने, ग्रामीणों पर से कथित झूठे मुकदमे वापस लेने, ज्योति हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच करने, अररिया में दुष्कर्म पीड़ित को जेल भेजने वाले अधिकारी पर कार्रवाई करने सहित अन्य मांग को उठाया गया। शीशों पश्चमी में आइसा नेता मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में धरना दिया गया।

इस अवसर पर रोहित कुमार, अर्जुन कुमार, केशव आनंद, शिव प्रसाद महतो, मुहेश्वरी देवी, खुशबू कुमारी, शिव प्रसाद महतो शामिल थे। वहीं आइसा जिला कार्यालय में आइसा जिलाध्यक्ष प्रिंस राज व आइसा नेता मो. शाहबुद्दीन ने प्रतिवाद दिवस मनाया। वहीं, मब्बी मिडिल स्कूल से मार्च निकाल कर मब्बी चौक पर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आइसा जिला सचिव विशाल मांझी ने किया। कार्यक्रम में मिथिलेश पासवान, रंजन कुमार पासवान, मिरत्युजंय कुमार, पिंटू कुमार यादव, मुनीराज, हरेराम सहनी, रामबालक मांझी आदि शामिल थे। मौके पर प्रिंस राज ने कहा कि नीतीश-मोदी के राज में दलित-गरीब छात्रों पर हमला बढ़ा है। हमलावरों को भाजपा-जदयू सरकार का समर्थन प्राप्त होता है।

बीते दिनों पतोर गांव मे 9वी क्लास की छात्रा ज्योति की हत्या व कथित दुष्कर्म किया गया। लगभग एक सप्ताह से ज्यादा दिन हो गया है लेकिन हत्यारा अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आइसा जिला सचिव विशाल कुमार मांझी ने कहा कि बिहार में कानून नहीं चल रहा है। आरोप लगाने वाले को ही जेल में डाल दिया जाता है। विशाल ने अररिया दुष्कर्म पीड़ित को रिहा करने की मांग नीतीश-मोदी की सरकार से की है।

Share