
अगलगी में हजारों की संपती के साथ, चार घर जल कर राख।
दरभंगा: सकतपुर थानाक्षेत्र के ठेगहा गांव के वार्ड संख्या-11 में बुधवार की देर रात अचानक हुई अगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गए। घटना में घर के साथ उसमें रखे हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना में इंद्र कुमार झा, परमेश्वरी देवी, रूबी देवी व सरोज देवी के घर जले हैं। पीड़ितों के मुताबिक घर के साथ उसमें रखे अनाज कपड़े एवं अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। आग की लपटों को देख आसपास के लोग जुटे। सकतपुर थाना से अग्निशमन की गाड़ी आने पर आग पर काबू पाया गया और आग को फैलने से रोका गया। मुखिया जुलेखा खातून ने बताया कि घटना की जानकारी अंचल अधिकारी को देकर अविलंब सरकारी सहायता देने की मांग की है। पीड़ितों को समय रहते सरकारी राहत दिलाने की कोशिश की जा रही है।

