
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रसारित दरभंगा में तटबंध टूटने की खबर पूर्णरूपेण गलत: डीएम।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: दरभंगा के केवटी अंचल में बागमती नदी के तटबंध में तीन स्थानों पर पानी का रिसाव हो रहा है, दो जगह पर पानी ओवरफ्लो कर गया है, जिसके कारण आसपास के गांव गोपालपुर और माधोपट्टी के कुछ इलाकों के खेतों में पानी फैल गया है।
जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने शुक्रवार को उन स्थलों का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से संवाद किया। जिस जगह से पानी का रिसाव हो रहा है, उसका भी मुआयना किया। कुछ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा दो जगहों पर तटबंध टूटने की खबर प्रसारित की जा रही है, जो पूर्णरूपेण गलत है। जहाँ पानी ओवरफ्लो हो रहा है, वहाँ जमीनदारी बांध बना हुआ है, जिससे लोगों का आवागमन होता है। जिलाधिकारी ने स्थाई निदान हेतु वहाँ तटबंध का निर्माण कराने का निर्देश दिया है।
वर्तमान में वहाँ 5 जगहों पर बाढ़ निरोधक(फ्लड फाइटिंग) कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बाढ़ निरोधक कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए तथा जिला कृषि पदाधिकारी को उन क्षेत्रों की फसल पर नजर रखने एवं पानी घटने के बाद आवश्यकतानुसार फसल क्षति का
आकलन करने को कहा है। जिलाधिकारी ने प्रभावित गाँव में सामुदायिक किचन चलाने के निर्देश अंचलाधिकारी केवटी को दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा उन स्थलों की निगरानी लगातार की जा रही है, स्थिति नियंत्रण में है, फिलहाल उन क्षेत्रों के सभी गांव सुरक्षित हैं।

