Home Featured बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य जारी, भोजन के साथ प्रतिदिन करायी जा रही है स्वास्थ्य जांच।
Featured - मुख्य - July 17, 2020

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य जारी, भोजन के साथ प्रतिदिन करायी जा रही है स्वास्थ्य जांच।

दरभंगा: घनश्यामपुर अंचल में बाढ़ राहत कार्य जारी है। घनश्यामपुर के बाउर ग्राम में शुक्रवार स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन घनश्यामपुर के अंचलाधिकारी एवं घनश्यामपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की देख-रेख में आयोजित की गई। शिविर में वहां के सभी लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई तथा दवा का वितरण किया गया।
वरीय पदाधिकारी घनश्यामपुर एवं अंचलाधिकारी द्वारा एन.डी.आर.एफ के टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।
केवटी अंचल के गोपालपुर में सामुदायिक रसोई चलाया जा रहा है। इसमें 250 लोगों को भोजन करवाया जा रहा है। केवटी के अंचलाधिकारी केवटी अजित कुमार झा द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार मुआयना किया जा रहा है।
किरतपुर के 08 पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित हैं, जिनके 32 गाँव में आंशिक रूप से पानी प्रवेश कर गया है। यहाँ 02 राहत केन्द्र चलाये जा रहे हैं, जिनमें 595 लोगों ने शरण ले रखी है। किरतपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 30 नाव चलवाये जा रहे हैं। रसियारी पूर्वी में 03, किरतपुर में 03, झगरूआ में 02, झगरूआ-तरवाड़ा में 04, कुबौल दागा में 03, नरकटिया-भंडरिया में 08, जमालपुर में 01 और खैसा-जमालपुर में 06 निःशुल्क नाव चलवाये जा रहे हैं। किरतपुर में 60 परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट्स का वितरण किया गया है।
आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा बताया कि दरभंगा जिला के गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, किरतपुर और कुशेश्वरस्थान पूर्वी के 30 पंचायत बाढ़ प्रभावित हैं, जिनमें 06 पंचायत पूर्णतः एवं 24 पंचायत अंशतः प्रभावित हैं,जिनमें प्रभावित गांवों की संख्या 123 है, तथा प्रभावित जनसंख्या 1.58 लाख है। अभी तक 9 कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं । बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए बनाये गए 2 कैंप में 1181 लोग आश्रय लिए हुए हैं, जिनके लिए घनश्यामपुर में 04, गौड़ाबौराम में 3, किरतपुर में 02 एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 01, केवटी में 01 कुल 11 स्थलों में सामुदायिक रसोई चल रही है, जहाँ 2970 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुबह शाम भोजन करवाया जा रहा है। मेडिकल टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित गांव में प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए निःशुल्क 117 नाव का परिचालन करवाया जा रहा है, जिनमें 94 निजी और 23 सरकारी नाव शामिल हैं। अब तक 90 परिवारों को पॉलीथिन शीट्स उपलब्ध कराया गया है।
शुक्रवार को भी संबंधित प्रखण्डों के वरीय पदाधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सामुदायिक रसोई एवं उनके लिए किए जा रहे राहत कार्य का निरीक्षण किया गया।

Share