Home Featured प्रदीप ठाकुर और देवकुमार झा ने मृतक अचल चौधरी के परिजन को दी आर्थिक सहायता।
Featured - मुख्य - July 18, 2020

प्रदीप ठाकुर और देवकुमार झा ने मृतक अचल चौधरी के परिजन को दी आर्थिक सहायता।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के पतोर ओपी क्षेत्र के शोभेपट्टी पहुँच भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप ठाकुर ने मृतक अचल चौधरी के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उनके साथ ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी एवं जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रभाकर झा भी मौके पर मौजूद थे।
प्रदीप ठाकुर ने मृतक के आश्रित को तत्काल 11000/- (ग्यारह हजार) रुपये की सहायता प्रदान की। साथ ही आगे भी भविष्य में जरूरत पड़ने पर सहयोग का आश्वासन दिया।
श्री ठाकुर ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी समाचार के माध्यम से मिली। इस बीच ब्राह्मण फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष का आह्वान भी मृतक की सहायता केलिए देखा। इसपर उनसे संपर्क कर आज उनके साथ पहुंच कर तत्काल अपने तरफ से 11 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किये हैं। मृतक के बच्चों के शिक्षा दीक्षा में भी यदि जरूरत पड़ी तो आगे भी मदद केलिए तैयार रहेंगे।
ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने प्रदीप ठाकुर को धन्यवाद देते हुए कहा कि गत 13 जुलाई की रात जमीनी विवाद में अचल चौधरी की हत्या कर दी गयी थी। इस निर्धन परिवार की मदद में जो हो सका, फेडरेशन ने सहायता की है। आगे भी सभी प्रकार से सहयोग केलिए फेडरेशन तत्पर रहेगा।
श्री चौधरी ने समाज के समर्थ लोगों से मृतक के परिवार की यथासंभव आर्थिक सहयोग करने का आह्वान भी किया।
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता देव कुमार झा ने भी मृतक के पुत्र को 5000/ (पांच हजार) की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस दौरान रामभद्रपुर के मुखिया उज्ज्वल कुमार एवं अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे।

Share