
जिले में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत।
दरभंगा: जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में रविवार को वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा पांच अन्य झुलस गये।
बिरौल थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने यहां बताया कि अकबरपुर बेक गांव निवासी उपेंद्र शर्मा का पुत्र राजकुमार शर्मा अपने अन्य भाइयों के साथ खेत में काम कर रहा था तभी तेज बारिश के दौरान वज्रपात होने से राजकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं, उसके तीन अन्य चचेरे भाई पवन शर्मा, सुनील शर्मा और चरित्र शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

