Home Featured मृतकों के परिजनों को विधायक ने दिया 4-4 लाख रुपये का चेक।
Featured - मुख्य - July 19, 2020

मृतकों के परिजनों को विधायक ने दिया 4-4 लाख रुपये का चेक।

दरभंगा: दरभंगा के केवटी अंचल के तीन मृतक जिनकी मृत्यु पानी में डूबने या बाढ़ के कारण हुई थी, उन्हें रविवार को केवटी अंचल कार्यालय में केवटी के विधायक मो0 फराज फातमी द्वारा अनुग्रह अनुदान के रूप में मृतक के परिजनों को 04- 04 लाख रुपये के चेक प्रदान किया गया। इनमें मृतक 1. स्वo आदित्य कुमार राम, माता- बबीता देवी, पति- विनोद राम ग्राम-पाराड़ीह, पोo-दरिमा, दरभंगा, 2- मृतक विकाश पासवान, माता – रीना देवी, पति- कमलेश पासवान, ग्राम- पचमा, पोo- कोठिया, दरभंगा (बाढ़ के पानी में डूबने से) एवं 3- मृतक भारती कुमारी, पिता- बिंदे यादव, पेo- हुकुमदेव यादव , ग्राम- बाढ़ दीघियार, पो o-समैला लालगंज , दरभंगा शामिल हैं।

मृतक अनुग्रह अनुदान का चेक प्रदान करने के अवसर पर केवटी अंचल के वरीय प्रभारी पदाधिकारी-सह- जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार एवं अंचलाधिकारी केवटी अजीत कुमार झा उपस्थित थे।

Share