
डीएसपी कार्यालय से चंद दूरी पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग।
दरभंगा: दरभंगा में अपराधियों का मनोबल टूटने का नाम नही ले रहा। जगह जगह नशेड़ियों के द्वारा मारपीट की घटना एवं वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग तक की घटना आम होती जा रही है।
अपराधियों के बढ़ते मनोबल का परिचय सोमवार को देखने को पुनः मिला जब शहर के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज में सदर डीएसपी के कार्यालय से चंद दूरी पर फायरिंग हुई।
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित पाली राम चौक पर वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े एक राउंड गोली चलाने की बात स्थानीय लोगों द्वारा बताई जा रही है। पुलिस एवं टेक्निकल सेल के कर्मी मौके पर पहुंचकर हकीकत में जुट गए हैं की गोली किसने चलाई वह व्यक्ति कौन है कहां का रहने वाला है। थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण सभी दुकानें बंद थी फल बेचने वाले से पुलिस ने पूछताछ की है। स्थानीय बाजार में प्रशासन द्वारा सीसीटीवी लगाए गए थे वह सीसीटीवी खराब पाया गया थाने की पुलिस एवं टेक्निकल से लेकर कर्मी रामबाबू यादव दुकानों में लगे सीसीटीवी को खंगाल कर गोली चलाने वाले एवं किन पर गोली चलाई गई तहकीकात की जा रही है।
बताते चले कि उक्त स्थल के बगल में सदर डीएसपी कार्यालय होने के साथ ही 500 मीटर की दूरी पर
लहेरियासराय थाना, जिला सामहरणालय, व्यवहार न्यायालय, एसएसपी कार्यालय, आईजी कार्यालय, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय आदि भी अवस्थित हैं। ऐसे में इस तरह की घटना जहां अपराधियो के जबरदस्त मनोबल का परिचायक है, वहीं पुलिस का खाली हाथ रहती है तो यह कहीं न कहीं अपराधियों के मनोबल को बढाने वाला ही होगा।

