
संगीता झा ने मृतको के आश्रितों को दी पांच पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता।
दरभंगा: शहर के लक्ष्मीसागर मुहल्ला निवासी गृहणी संगीता झा ने हायाघाट के शुभेपट्टी में जमीनी विवाद में मारे गए अचल चौधरी केलिए पांच हजार की सहायता राशि प्रदान की है। साथ ही लॉक डाउन के दौरान घर लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना में माँ बाप को खो चुके बेनीपुर के मकमपुर निवासी अनाथ बालक कृष्णा केलिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
मंगलवार को उपरोक्त जानकारी देते हुए ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के दरभंगा जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रभाकर झा ने बताया कि संगीता झा के पति हृदय कुमार झा पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों के सहयोग केलिए
ब्राह्मण फेडरेशन के आह्वान को देख कर उनसे संपर्क किया और आज उन्हें दोनों केलिए पाँच पाँच हजार रुपये का चेक प्रदान किया है।
डॉ0 झा ने संगीता झा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे जल्द दोनो के आश्रितों को जाकर चेक सुपुर्द करेंगे। साथ ही उन्होंने समाज के अन्य सामर्थ्य लोगों से भी मदद का आह्वान किया।

