
दरभंगा: पुलिस और अपराधियों में हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, एसएसपी ने की पुष्टि।
दरभंगा: मंगलवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय में गोलीबारी में एक युवक के घायल होने की खबर आयी। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा पुलिस मुठभेड़ की बात सामने आ रही थी। देर रात इसकी पुष्टि दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने की।
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे र लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बाकरगंज में अपराधी अभिनव झा उर्फ बिराज कुमार तथा अभिषेक कुमार द्वारा जेल से छूटे अपराधी गौतम कुमार उर्फ जॉन्टी पर गोली चलाई थी जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया था। इसके सम्बन्ध में इन दोनो के विरुद्ध लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुनः मंगलवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि लहेरियासराय थानाक्षेत्र के खाजासराय में कुछ अपराधी जुटे हैं तथा गैंगवार होने की सम्भावना है। इस पर पुलिस टीम तुरन्त उक्त स्थल पर पहुंची।पुलिस ने देखा कि सोमकार की घटना में शामिल अपराधी अभिनव झा तथा अभिषेक कुमार सहित कुछ हथियार बन्द अपराधी जुटे हुए हैं। पुलिस ने इनको आत्मसमर्पण के लिए निर्देश दिया। परन्तु अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा अत्यंत बहादुरी का परिचय देते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। एक अपराधी वही पर गिर गया तथा शेष पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गए।
घायल अपराधी अभिनव झा को इलाज हेतु डीएमसीएच भेज दिया गया। घटनास्थल से उसकी एक 7.62 पिस्टल, तथा कुछ खोके बरामद हुए।

