
भाकपा माले ने योगियारा से फेकला तक निकाला प्रतिवाद मार्च।
दरभंगा: योगियारा गांव में अविलंब मास्क, साबुन बांटने, योगियारा गांव में धंस रहे पुल रोड को अविलंब मरम्मत कराने। प्रवासी मजदूरों की राशि खाता में भेजेने। पॉश मशीन के कारण वंचित हो रहे गरीबों को राशन देने। फेकला स्वास्थ्य उप-केंद्र में इलाज की व्यवस्था करने आदि सवालों को लेकर भाकपा(माले) के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने बारिश में भीगते हुए कुशोथर पंचायत के योगियारा गांव के मंगलवार को मंगल साह चौक से फेकला चौक तक प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य हरि पासवान, माले लोकल सचिव दामोदर पासवान, फेकन कमिति, रौशन ठाकुर आदि ने किया।
फुदन कामती की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) के जिला कमिटी सदस्य हरि पासवान ने कहा कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन मास्क लगाने को अनिवार्य बनाए हुए हैं। लोकल सचिव सह पूर्व मुखिया दामोदर पासवान ने कहा कि योगियारा में बलहा-योगियारा पुल की धंसने के कगार पर है। समय पर प्रशासन पहल करे तो इस आफत से लोगों को बचा सकते हैं। प्रतिवाद मार्च को फुदन कमति, रौशन ठाकुर, प्रमिला देवी, बुधनी देवी आदि कई लोगों ने संबोधित किया।

