
लक्ष्य के अनुरूप कांडों को निपटाने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की एसएसपी ने की घोषणा।
दरभंगा: एसएसपी बाबू राम ने जून में लक्ष्य के अनुरूप कांडों को निपटाने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया है। उन्होंने जिले के 20 पुलिस अधिकारियों को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। पुरस्कृत किये गये पुलिस अधिकारियों में बहादुरपुर थाने के सअनि जयवंत कुजुर, पुअनि संजय कुमार सिंह व बहेड़ा थाने के पुअनि गोविंद प्रसाद, केवटी थाने के पुअनि धर्मेंद्र कुमार हांसदा, नगर थाना के सअनि निर्मला कुमारी, मधुबाला कुमारी, शिवजी सिंह, कमतौल थाने के सअनि सत्येंद्र पासवान, मनोज कुमार राम, जाले थाने के सअनि शमीम रजा, एपीएम थाने के सअनि रमेश कुमार शर्मा, पुअनि राम कुमार, हायाघाट थाने के पुअनि राम सुधार सिंह, पतोर ओपी के सअनि विनोद कुमार, सिमरी थाने के पुअनि बृजबिहारी राम, सअनि साजिद जावेद, सिंहवाड़ा थाने के सअनि रूपलाल बैठा, लक्ष्मण सिंह, राधेश्याम सिंह और लालजी उरांव शामिल हैं।

