
बेनीपुर अनुमंडल में बाढ़ एवं कोरोना से बचाव की तैयारियों को लेकर सांसद ने की समीक्षा बैठक।
दरभंगा: भाजपा सांसद गोपालजी ठाकुर ने बुधवार को दरभंगा के बेनीपुर अनुमंडल मुख्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा एवं बेनीपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ बचाव हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस दौरान बाढ़ एवं कोरोना संक्रमण से बचाव केलिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
श्री ठाकुर ने बताया कि बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव की सारी तैयारियां पूरी हो गई है। वैसे जगहों का चयन कर दिया गया जहाँ बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक किचन का संचालन किया जाएगा एवं उन लोगों को आश्रय दिया जाएगा। बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल में एंटीजन टेस्ट शुरू हो गया है।
श्री ठाकुर ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य सरकार बाढ़ सहित सभी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

