
हनुमान नगर के हिछौल-मुसहरी के बाढ़ पीड़ितों को नही मिल रही कोई सरकारी सहायता!
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नये इलाको में बाढ़ के पानी का प्रवेश करना जारी है। इसी क्रम में जिले के हनुमान नगर प्रखण्ड के सिनुआरा पंचायत के कुछ हिस्सों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। पर बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें कोई सरकारी सहायता नही मिल रही है।
सिनुआरा पंचायत के महादलित बहुल मुसहरी एवं हिछौल आदि टोल इलाके के बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि उन्हें कोई सरकारी सहायता नही मिल रही है। न भोजन मिल रहा है और न ही पन्नी। उन्होंने आरोप लगाया है कि
पंचायत के मुखिया को कहने पर भी मुखिया कहते हैं कि उस जगह बाढ़ नही आया है। जबकि कई घरों में और कई जगह कमर भर पानी मे लोग चलने को विवश हैं। कोई सरकारी नाव भी नही है।
पंचायत के सरपंच नवीन कुमार सिंह का कहना कि स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा दुर्भावना से प्रेरित होकर प्रखण्ड एवं जिला प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है। यहां के बाढ़ पीड़ितों को न कोई सहायता मिली है और न सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी।
सरपंच श्री सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि खुद आकर स्थिति का जायजा लें और जल्द से जल्द इन बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।

