Home Featured राहत वितरण में उतरा भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर, डीएम ने स्वयं की निगरानी।
Featured - मुख्य - July 25, 2020

राहत वितरण में उतरा भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर, डीएम ने स्वयं की निगरानी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम की पहल पर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए शनिवार दरभंगा हवाई अड्डा पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का आगमन हुआ। जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम की निगरानी में आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा उन्हें 1050 राशन पैकेट उपलब्ध कराया गया।

भारतीय वायुसेना के जवान हेलीकॉप्टर लेकर कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं केवटी अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे, तथा चारों ओर से पानी में घिरे क्षेत्रों में राशन का पैकेट गिराकर बाढ़ प्रभावित लोगों को सुखा राशन उपलब्ध कराया गया। इसमें कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सुघराईन गांव में 200 पैकेट, तिलकेश्वर गांव में 250 पैकेट एवं केवटी प्रखंड के बगडीहा गांव में 300 पैकेट तथा चक्कर गांव में 300 पैकेट गिराकर ग्रामीणों को सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। इस पूरे राशन पैकेट वितरण के दौरान जिलाधिकारी स्वयं हेलीकॉप्टर में उपस्थित थे तथा साथ ही साथ उन्होंने वहाँ के प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि रविवार को दरभंगा सदर अंचल और सिहवाड़ा अंचल के पानी से घिरे क्षेत्रों में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सूखा राशन का पैकेट बाढ़ प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Share