Home Featured पशुचारा की किल्लत की खबर पर डीएम ने लिया त्वरित संज्ञान, हनुमान नगर प्रखंड में किया गया वितरण।
Featured - मुख्य - July 25, 2020

पशुचारा की किल्लत की खबर पर डीएम ने लिया त्वरित संज्ञान, हनुमान नगर प्रखंड में किया गया वितरण।

दरभंगा: लगातार बारिश एवं बाढ़ के कारण जहां मानव जीवन अस्त व्यस्त है, वहीं पशुपालकों केलिए पशुचारा का प्रबंध भी मुश्किल हो रहा है। ज्यादातर पशुचारा वाले भाग डूब गए हैं। भूसा भी नही मिल रहा है।
इसी सम्बन्ध में वॉयस ऑफ दरभंगा पर भी जिले के हनुमान नगर प्रखण्ड के पशुपालकों का दर्द दिखाया गया था, जिसमे पशुपालकों द्वारा सरकार से पशुचारा उपलब्ध करवाने की मांग की गई थी।
खबर पर त्वरित संज्ञान लेते हुए दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने उक्त प्रखंड में पशुचारा वितरण का आदेश दिया। आदेश के उपरांत शनिवार की शाम में ही हनुमान नगर प्रखण्ड के डीलाही के समीप दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर भूसा का वितरण किया गया। पशुपालकों को तत्काल राहत तो मिली। पर उनका कहना है कि यह वितरण फिलहाल ऊंट के मुंह मे जीरा के जैसा है। प्रशासन को फ़िलहाल लगातार पशुचारा का वितरण करवाना चाहिए ताकि सभी पशुपालकों को पशुचारा उपलब्ध हो सके।

Share