Home Featured राहत पैकेट गिराने गये हेलीकॉप्टर के पंखे की हवा से उड़े कई छप्पर!
Featured - मुख्य - July 25, 2020

राहत पैकेट गिराने गये हेलीकॉप्टर के पंखे की हवा से उड़े कई छप्पर!

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: वितरण में लगाये गए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने जहां दुर्गम क्षेत्रों में फंसे बाढ़ पीड़ितों को फ़ूड पैकेट का वितरण किया, वहीं शहर के एक इलाके में मकानों का नुकसान भी हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम शहर के वार्ड 9 अंतर्गत शुभंकरपुर-चंहरिया इलाके में हेलीकाप्टर द्वारा कुछ फ़ूड पैकेट्स गिराये गये। परंतु हेलीकॉप्टर इतना नीचे था कि उसके पंखों का दवाब कच्चे मकानों एवं दुकानों के छप्पर, चदरा पर बहुत ज्यादा बन गया और छप्परों को उड़ा दिया। कुछ देर केलिए अफरातफरी भी मच गयी और लोग इधर उधर भागने लगे। कुछ लोगों को इस दौरान चोट भी लगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तो कोरोना के साथ बाढ़ और बारिश की मार, ऊपर से यह नुकसान, ऐस में इसकी भरपाई मुश्किल है। लोगो ने सरकार से मांग की है कि सरकार इसका मुआवजा दे ताकि इस आफत काल में नुकसान की भारपाई हो सके।

Share