Home Featured दरभंगा के एसएसपी दुबारा हुए कोरोना पॉजिटिव, स्वयं मीडिया को दी जानकारी।
Featured - मुख्य - July 26, 2020

दरभंगा के एसएसपी दुबारा हुए कोरोना पॉजिटिव, स्वयं मीडिया को दी जानकारी।

दरभंगा: दरभंगा के एसएसपी बाबूराम दुबारा कोरोना हो गया है. गौरतलब है कि पहले भी बाबू राम कोरोना से संक्रमित हो गए थे. ईलाज के बाद जब ठीक हुए तो फिर से काम शुरू कर दिया. फिर क्या था दुबारा कोरोना का अटैक हो गया. तबीयत खराब होने के बाद बाबूराम ने जब टेस्ट कराया तो वह फिर से कोरोना पॉजिटिव निकल गए हैं. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एसएसपी ने खुद को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया है. घर पर ही उनका इलाज चल रहा है.
एसएसपी बाबूराम ने खुद पत्रकार ग्रुप में मैसेज किया है- ’’आप में से कई लोगों के फोन मैं रिसीव नहीं कर पा रहा हूं. पिछले कुछ दिन से आइसोलेशन में था. कोरोना के लक्षण प्रतित हो रहे थे. आज जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसलिए 8-10 दिन बेड रेस्ट में ही रहना होगा. तब तक सिटी एसपी काम देखेंगे.’’
साथ ही उन्होंने यह भी मैसेज लिखा है कि – “मैने भी दिल्ली में कुछ डॉक्टरों से बात की है।
उनका कहना है कि दोबारा संक्रमण हो सकता है। अगर किसी ज्यादा वायरल लोड वाले व्यक्ति से सम्पर्क में आ जाएं।
साथ ही पिछले संक्रमण पूरी खत्म नही होने के कारण भी फिर से उभर सकता है।।
यह जांच मैने गम्भीर लक्षण उभरने के बाद ही करवाई थी।
एक बार झेलने के बाद अब मुझे पता है कि संक्रमण होने के बाद क्या लक्षण होते हैं और व्यक्ति कैसा महसूस करता है। एक दिन तो मैंने सैम्पल कलेक्शन के लिए टीम को आवास पर बुला लिया। टीम के पहुंचने के बाद मेरा मन बदल गया और मैने सेम्पल नही दिया। पर अगले दिन बुखार आ गया। तब दोबारा टीम को बुलाया और सम्पल दिया। इसलिए मुझे जांच रिपोर्ट से पहले ही विश्वास था कि संक्रमण फिर से हो चूका हैं। लेकिन एक बार इससे उबरने के पश्चात मुझे लगता है कि इस बार रिकवरी पहले के मुकाबले जल्दी होगी।”
बाबू राम को ठीक दो माह पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे. इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था. करीब दो सप्ताह के इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे. लेकिन दो माह के बाद फिर से कोरोना ने अटैक कर दिया है. इसके बाद फिर हड़कंप मच गया है. ऐसे मरीजों के बीच भी डर बना हुआ है कि जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं वो दुबारा भी संक्रमित हो सकते हैं. बिहार में कोरोना ठीक होने के बाद भी अटैक कर रहा है, जिसका ताजा मामला दरभंगा एसएसपी का है.

Share