Home Featured बहादुरपुर में 34 स्थलों पर खुला सामुदायिक रसोई।
Featured - मुख्य - July 26, 2020

बहादुरपुर में 34 स्थलों पर खुला सामुदायिक रसोई।

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम के निर्देश के आलोक में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बहादुरपुर अंचल के 34 स्थलों पर आज से कम्युनिटी किचन (सामुदायिक रसोई) प्रारंभ किया गया है, जिन विद्यालयों में सामुदायिक रसोई चलाने का आदेश जारी किया गया है उनके नाम निम्नलिखित हैं: प्राथमिक विद्यालय गंगिया, मध्य विद्यालय कपछाही, मध्य विद्यालय पड़री, मध्य विद्यालय मेकना, प्राथमिक विद्यालय सिमरा, नव0प्रा0वि0 गेहुँमी, प्राथमिक विद्यालय धनैला, प्राथमिक विद्यालय चांडी, मकतब, उ0म0वि0 टेऊँगा, प्राथमिक विद्यालय रामपुर, म0वि0वासुदेवपुर, प्रा0वि0 मुठवासी, प्राथमिक विद्यालय तेलिया पोखर, प्राथमिक विद्यालय चक गनौली, प्राथमिक विद्यालय कोठिया, प्रथम मध्य विद्यालय तारालाही, मध्य विद्यालय गनौली, मध्य विद्यालय मनियारी, मध्य विद्यालय लाल शाहपुर, प्राथमिक विद्यालय जलवार, मध्य विद्यालय सिमरा, मध्य विद्यालय कमरौली, प्राथमिक विद्यालय गेहुंमी, मध्य विद्यालय तरौनी, प्राथमिक विद्यालय एकमी (बल्लोपुर),मध्य विद्यालय शोभन, प्राथमिक विद्यालय छपरामठ, मध्य विद्यालय डगरशाम, प्राथमिक विद्यालय शाहजहां टोल,परड़ी, प्राथमिक विद्यालय रामपुर रामदेव टोल एकमी, प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया (ओझौल), मदरसा धरनीपट्टी एवं मध्य विद्यालय शहिला पिंगी।
बहादुरपुर अंचल के उपरोक्त विद्यालयों में कोविड-19 से सुरक्षा व बचाव के मद्देनजर सभी किचन कर्मियों को मास्क लगाकर तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खाना बनाने एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाना खिलाने का निर्देश जारी किया गया है।

Share