Home Featured बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत।
Featured - मुख्य - July 26, 2020

बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत।

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के सन्हौली गांव में रविवार की दोपहर बाढ़ के पानी में दो किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक दोनों चचेरे भाई थे। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। वहीं सरकारी नाव उपलब्ध नहीं रहने के कारण ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव के बैद्यनाथ साह के पुत्र सकुन साह (18 वर्ष) एवं प्रमोद साह के पुत्र दिलखुश साह (14 वर्ष) कुशेश्वरस्थान बाजार से खरीदारी कर वापस अपने गांव सन्होली आ रहे थे। सड़क पर बाढ़ का पानी रहने के कारण दोनों सड़क के किनारे गहरे पानी में चले गये। दोनों को डूबते हुए देखकर आस-पास के लोग बचाने पहुंचे तथा गहरे पानी से बेहोशी की हालत में बाहर निकाल कर नाव से पीएचसी सतीघाट पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पीएचसी पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

Share