
एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला को परिवार सहित निकाला बाहर।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: कोरोना के साथ साथ बाढ़ जैसी विकट परिस्थिति में जिला प्रशासन हालातों से लड़ने में लगातार सक्रिय है। दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने विपदा काल में ऐसे कई उदाहरण पेश किये हैं जो मानवता के परिचायक बन कर उभरे हैं। इसी क्रम में रविवार को एक और कर्तव्यपरायणता और मानवता का परिचय देने वाला उदाहरण पुनः सामने आया है।
दरअसल, जिले के बहादुरपुर प्रखण्ड के वाजितपुर पंचायत के वार्ड नम्बर 3 में दो परिवार कई दिनों से बाढ़ में फंसे थे। इनमें से एक गर्भवती महिला भी थी। इन सभी को रविवार को एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला।
बाहर आने के बाद परिवार के परिजन प्रकाश चन्द्र झा ने बताया कि वे लोग कई दिनों से बाढ़ के पानी मे घिरे थे। उम्मीद थी कि पानी घटेगा। पर पानी नही घटा। उनकी पत्नी गर्भवती थी और उचित इलाज तथा दवा के अभाव में तबियत भी बिगड़ने लगी थी। ऐसे में थक हार कर उन्होंने जिलाधिकारी को फोन किया। इसके बाद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने पहुँच कर उन्हें घर से बाहर निकाला।
मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा जैसे उन्हें सूचना मिली, उन्होंने तुरंत एसडीआरएफ टीम के साथ पहुँच कर पीड़ित परिवार को बाहर निकाला है। सभी सुरक्षित हैं। ये लोग हालात सामान्य होने के
इंतजार में फंसे थे। पर जब हालात हालात सामान्य नही हुए तो इन्होंने जिला प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद तुरन्त इन्हें बाहर निकाला गया।
जिला प्रशासन के इस प्रकार के कार्य की प्रशंसा स्थानीय लोगों द्वारा की गयी। सभी ने जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम को इस मानवीय कार्य केलिए धन्यवाद दिया।

