Home Featured दरभंगा-समस्तीपुर रेलमार्ग बन्द होने के बाद अब सड़क मार्ग पर भी चढ़ा बाढ़ का पानी।
Featured - मुख्य - July 27, 2020

दरभंगा-समस्तीपुर रेलमार्ग बन्द होने के बाद अब सड़क मार्ग पर भी चढ़ा बाढ़ का पानी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण जिले में बाढ़ की स्थिति और गम्भीर होती जा रही है। करेह नदी का पानी हायाघाट-थलवारा के बीच मुंडा पुल के गाटर तक आ जाने के कारण दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पहले ही बन्द है, वही अब दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं।
स्थानीय निवासी सोनू कुमार बताते हैं कि शनिवार की रात जलस्तर में तेजी से वृद्धि के कारण रविवार को इस पथ पर डीलाही के समीप डेढ़ से दो फीट तक पानी चढ़ गया है। यदि जलस्तर बढ़ता रहा तो यह मार्ग कभी भी बन्द हो सकता है।
गौरतलब है कि रेल मार्ग बन्द होने के बाद यह सड़क मार्ग दरभंगा वासियों केलिए बहुत महत्वपूर्ण मार्ग है। सब्जियों सहित कई आवश्यक वस्तुओं का आवागमन दरभंगा में इसी मार्ग से होता है। यदि यह सड़क टूटता है तो निश्चित रूप से दरभंगा केलिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

Share