
मन की बात सुनने के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की सूची।
दरभंगा: भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा बालाजी ने दरभंगा नगर स्थित अपने आवास पर रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। साथ भाजयुमो के विधानसभा प्रभारियों घोषणा की सूची भी जारी की। इस संबंध में मीडिया में जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बालेन्दु झा ने बताया कि सभी मंडलों में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना है। कोरोना संक्रमण काल और बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए सभी विधानसभा में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा स्तर पर स्थानीय मंडल अध्यक्षों और अन्य कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर राहत और संगठनात्मक कार्यों में प्रभारियों की नियुक्ति से गति मिलेगी।
प्रभारियों में भाजयुमो के जिला प्रवक्ता सौरभ ओझा को जाले, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह को दरभंगा नगर, जिला उपाध्यक्ष मुचकुंद झा को हायाघाट, जिला उपाध्यक्ष मनोज सहनी कुशेश्वर स्थान, जिला उपाध्यक्ष मुकेश महासेठ को बहादुरपुर, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी को गौरा बौराम, जिला महामंत्री घनश्याम कुमार को बेनीपुर, कमल क्लब संयोजक राम लखन झा को अलीनगर, जिला प्रवक्ता शम्शे आलम खान को क्योटी और यंग एंड प्रोफेशनल सेल के जिला सह संयोजक सुनील यादव को दरभंगा ग्रामीण विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

