Home Featured राष्ट्रीय स्तर पर पहुँची प्रदीप ठाकुर के कार्य की चर्चा, वर्चुअल मीटिंग में जमकर हुई प्रशंसा।
Featured - मुख्य - July 27, 2020

राष्ट्रीय स्तर पर पहुँची प्रदीप ठाकुर के कार्य की चर्चा, वर्चुअल मीटिंग में जमकर हुई प्रशंसा।

दरभंगा: भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप ठाकुर इनदिनों काफी चर्चा में हैं। जिला और प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बनने के साथ ही अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी नेतृत्व द्वारा इनके कार्य की जमकर प्रशंसा की गयी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री ठाकुर ने बताया कि आज प्रकोष्ठ के प्रदेश टीम की वर्चुअल मीटिंग आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र फड़के भी उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन के बाद बिहार में सुकन्या खाता की स्थिति के विषय मे पूछा। प्रदेश संयोजक रीता शर्मा के द्वारा उन्हें बताया गया कि प्रदीप ठाकुर ने दरभंगा में सबसे अच्छा कार्य किया है, जिसके कारण कोरोना काल मे भी दरभंगा में अबतक लगभग 50 हजार बेटियों का खाता खुला है। सह संयोजक अर्चना ठाकुर ने भी प्रदीप ठाकुर के कार्य को बताया।
राष्ट्रीय संयोजक श्री फड़के ने प्रदीप ठाकुर के इस उपलब्धि की जमकर प्रशंसा की, साथ ही कोरोना काल खत्म होते ही बिहार टीम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित करने की घोषणा की।
प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप ठाकुर ने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने में प्रदेश संयोजक रीता शर्मा एवं सह संयोजक अर्चना ठाकुर का मार्गदर्शन बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। दरभंगा में यह सफलता मेरी नही, अपितु पूरे टीम की है। आगे भी लक्ष्य की ओर हम अग्रसर रहेंगे और प्रत्येक बेटी का सुकन्या समृद्धि खाता खुलने तक अभियान जारी रहेगा।

Share