
पीटीसी कॉलोनी में घुसा बाढ़ का पानी, मुआयना करने पहुँचे डाक अधीक्षक।
दरभंगा: बाघ घर मोड़ स्थित पीटीसी कॉलोनी में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। आवास में पानी घुस जाने से कर्मचारियों की मुसीबत बढ़ गयी है। ग्रांउड फ्लोर पर रह रहे कर्मी आवास खाली कर प्रथम तल्ला पर रह रहे साथी कर्मियों के साथ मजबूरन एडजस्ट करना पड़ा है। कॉलनी के उत्तर दिशा स्थित ए टाइप तथा बी टाइप कॉलोनी सहित परिसर डूब चुका है. घुटनेभर पानी जमा होने की बात कही जा रही है। लगातार पानी बढ़ते रहने से कर्मचारी दहशत में है।
कॉलोनी में बाढ़ का पानी प्रवेश करने की जानकारी मिलने पर डाक अधीक्षक उमेश चंद्र प्रसाद ने कर्मियों का हाल
जानने पहुंचे। कॉलोनी का मुआयना किया। कर्मियों के साथ बैठक कर विचार-विर्मश किया गया। तत्काल मच्छर के प्रकोप से बचने के लिये चूना तथा मिट्टी तेल का छिड़काव का निर्णय लिया गया। जलस्तर में वृद्धि जारी रहने से डाक अधीक्षक ने कर्मियों को सावधान रहते हुये एहतियात बरतने का निर्देश दिया है।

