Home Featured कोरोना से निपटने केलिए डीएमसीएच में कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घण्टे रहेगा कार्यरत।
Featured - मुख्य - July 27, 2020

कोरोना से निपटने केलिए डीएमसीएच में कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घण्टे रहेगा कार्यरत।

दरभंगा: कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे निपटने केलिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के वर्तमान संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन दरभंगा की ओर से एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन राउंड दी क्लॉक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। उक्त नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272-252024 है। उक्त दूरभाष पर शिकायत सुझाव एवं जानकारी के आदान-प्रदान हेतु संपर्क किया जा सकता है।

Share