
एनएच किनारे सो रहे बाढ़ पीड़ित दम्पति को पिकअप ने कुचला, विरोध में सड़क जाम।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: दरभंगा – जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी के कोयलास्थान – चतरा के बीच मंगलवार की सुबह पीकप वैन ने सड़क के किनारे सो रहे बाढ़ पीड़ित दंपती को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई । मृतक की शिनाख्त कोयलास्थान गांव के सुरेन्द्र यादव एवं उनकी पत्नी परमशीला देवी के रूप में हुई है । घटना की जानकारी मिलने पर लोगों में अफरातफरी मच गई । इधर धटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने दरभंगा – जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी को घटनास्थल के समीप करीब चार घंटे तक जाम कर यातायात को ठप कर दिया । इसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घंटों जाम में फंसे रहे । जाम सुबह आठ बजे हटी।
घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ मो.महताब अंसारी व सीओ सह नोडल पदाधिकारी ( आपदा ) अजीत कुमार झा एवं केवटी थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर जायजा लिया। प्रदर्शनकारियों से बात करते हुए यातायात को बहाल कराया। इसमें जिपस प्रतिनिधि सुवंश यादव, मुखिया प्रतिनिधि सुशील साह ,सरपंच प्रतिनिधि कामोद नारायण साह, पंसस भोला कुमार आदि सहित कई शामिल रहे । इसी बीच जिले के कई थाने की पुलिस भी वहां पहुंची । पुलिस ने दुर्धटनाग्रस्त बिना नंबर वाले वैन को जब्त कर लिया। वहीं ग्रामीणों ने पकड़े गए चालक मघुबनी जिले के हरलाखी थाना अन्तगर्त नहरनीया गांव निवासी तेज नारायण मंडल के पुत्र दीपक कुमार मंडल को पुलिस के हवाले कर दिया ।

