Home Featured दोनार विद्युत उपकेंद्र में घुसा बाढ़ पानी, गंगवाड़ा ग्रिड पर भी बना खतरा।
Featured - मुख्य - July 28, 2020

दोनार विद्युत उपकेंद्र में घुसा बाढ़ पानी, गंगवाड़ा ग्रिड पर भी बना खतरा।

दरभंगा: शहरी क्षेत्र के दोनार उपकेंद्र में बाढ़ के पानी प्रवेश कर गया है. पीएसएस में करीब चार फूट पानी घुस जाने से एहतियातन शाम 6.15 बजे से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी है. गंगवाड़ा ग्रिड कभी भी बंद हो सकता है. ऐसी स्थिति में शहर के आधे भागो में बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में पेयजल, मोबाइल चार्जिंग व बिजली संचालित उपकरण बंद होने की संभावना बढ़ गयी है. हालाकि उपभोकताओं को बिजली सप्लाय जारी रखने के लिये विभाग वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुट गया है. रामनगर ग्रिड से बिजली आपुर्ति की कोशिश की जा रही है. लहेरियासराय एइ सुधाशु कुमार व जेइ जयनेन्द्र कुमार ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दोनार उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने की बात कही है.

सूत्र बताते है कि गंगवाड़ा ग्रिड बंद होने की स्थिति में दोनार, बेला, एरिया बोर्ड, लक्ष्मीसागर पीएसएस की बिजली आपूर्ति ठप हो जायेगी. हालाकि दोनार उपकेंद्र में रामनगर ग्रिड से बैक फीड बिजली सप्लाय के लिये हाल ही में कार्य हुआ था. लेकिन उपकेंद्र में पानी भरने से आपूर्ति सुचारु रखना मुश्किल है. जानकारी अनुसार दोनार उपकेंद्र तक आयी रामनगर ग्रिड से लाइन को पैचअप कर गंगवाड़ा ग्रिड होते लक्ष्मीसागर पशुपालन परिसर स्थित नये उपकेंद्र में जोड़ा जायेगा. पंडासराय व लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से दोनार पीएसएस से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जायेगी. लक्ष्मीसागर उपकेंद्र स्थित 33 केवीए पूरानी डीएमसीएच लूप लाइन से डीएमसीएच व अर्बन पीएसएस को चालू रखा जायेगा. बेला व एरिया बोर्ड से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति चालू रखने के लिये रामनगर ग्रिड से आयी लाइन दोनार उपकेंद्र भाया गंगबाड़ होते हुए बेला उपकेंद्र से जोड़ा जायेगा. वैसे दो फीडर का लोड एक फीडर पर रहने तथा डीएमटीसीएल 400 केवीए लाइन बंद हो जाने से उपभोक्ताओं को लोड सेडिंग के तहत बिजली मिलने के आसार है. मंगलवार की शाम से बेला उपकेंद्र को महज छह मेगावाट बिजली मिलने से इमरजेंसी, औघोगिक फीडर को छोड़ शेष फीडर को घंटाभर लोड सेडिंग पर बिजली आपूर्ति की जा रही है. डीएमसीएच उपकेंद्र का भी कुछ यही हाल है. लोड सेडिंग का क्रम रात के 11 बजे तक जारी रहने की संभावना है. इसकी पुष्टि इइइ नवीन मंडल ने की है.

Share