
निगम प्रशासन द्वारा रात्रि में कचरा उठाव का काम शुरू।
दरभंगा: नगर निगम प्रशासन ने सोमवार से रात्रि में कचरा उठाव का काम शुरू किया है. बताया जाता है कि बाढ़ के मद्देनजर लोगों के सुविधा के लिए रात के समय में यह सेवा निगम आरंभ किया है. नगर के 48 वार्डों से दिन के समय कूड़ा इकठ्ठा कर डंपिंग प्वाइंट पर जमा कचरे का उठाव किया जा रहा है. जोन प्रभारी गौतम राम ने दरभंगा टॉवर, पानी टंकी, मिर्ज़ापुर, इंदिरा गांधी चौंक, पीली मस्जिद, शिवधारा आदि प्वाइंट से कूड़ा का उठाव कराया है. वार्ड 10,11,12,13,14,15,16 सहित अन्य वार्डों के डपिंग प्वाइंट से कचरा वाहन से ढ़ोया गया.
बता दे कि निगम के पास अपना कोई डपिंग ग्राउंड नहीं रहने से आए दिन जहां-तहां कूड़ा डंप करने से आमजन व पार्षदों का कोपभाजन बनना पड़ता है. सारामोहनपुर स्थित लीज पर लिए गए स्थल का पहूंच पथ बदहाल हो
जाने से कचरा डंप करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है. उसी क्षेत्र में एख एकड़ भू-खंड का लीज पर लेने के लिए एकरारनामा प्रक्रिया में रहने की बात निगम की ओर कहा गया था. पहूंच पथ भी आरसीसी रहने से सुविधाजनक होने की बात कही गयी थी. वर्तमान में सारामोहनपुर स्थित नये स्थल पर भी कचरा डंप कार्य शुरू नहीं किया जा सका है.

