
बहादुरपुर एवं हनुमान नगर की सभी पंचायतें हो बाढ़ग्रस्त घोषित: भोला यादव।
दरभंगा: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह बहादुरपुर के विधायक भोला यादव ने बयान जारी कर कहा है कि दरभंगा जिला के बहादुरपुर एवं हनुमाननगर प्रखंड के सभी पंचायत बाढ़ ग्रस्त है। परन्तु जिला प्रशासन के लापरवाही के कारण अभी तक सभी पंचायत बाढ़ ग्रस्त घोषित नहीं हुआ है। अभी सूचना मिली है कि हनुमाननगर प्रखंड के सभी पंचायत एवं बहादुरपुर प्रखंड के उन्नीस पंचायत बाढ़ ग्रस्त घोषित किया गया है जबकि शेष चार पंचायत बहादुरपुर, डरहार,खैरा एवं रामभद्रपुर पंचायत को बाढ़ ग्रस्त घोषित नहीं किया गया है,जो कि वहां के जनता के साथ अन्याय है। बाढ़ से बहादुरपुर पंचायत का बहादुरपुर गांव एवं डरहार का मुख्य सड़क के किनारे का घर कुछ कम प्रभावित है, बाक़ी इन चार पंचायत में से सभी गाँव पूर्ण प्रभावित है।
उन्होंने कहा कि दोनों प्रखंड में अभी तक सभी गाँव में सामुदायिक रसोई प्रारम्भ नहीं किया गया है। बहादुरपुर में तो अभी तक पोलीथिन का वितरण भी ठीक से शुरू नही हुआ है जो कि दुर्भाग्य का विषय है। उन्होंने जिलाधिकारी दरभंगा से मांग किया है कि अबिलम्ब शेष बचे चार पंचायत को बाढ़ ग्रस्त घोषित करें। वे मंगलवार को
बहादुरपुर प्रखंड के टिकापट्टी देकुली, मेकनाबेदा, पिररी, उघरा महपारा, तारालाही, डीलाही, गोढियारी एवं बियुनी अंदामा पंचायत के बाढग्रस्त इलाके का दौरा किया। सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्य से उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी दरभंगा से मांग किया है कि सभी गाँव में सामुदायिक रसोई, पोलीथिन का वितरण, जानवरों के लिए चारा, महिलाओं के लिए सड़क किनारे अस्थायी शौचालय का निर्माण एवं नाव की व्यवस्था शीघ्र करें। उनके साथ महिला राजद के जिलाध्यक्ष यासमीन खातुन, दशरथ यादव, समोधी यादव गंगा यादव एवं उदय शंकर चौधरी थे।

