Home Featured बाढ़ राहत के साथ पशुपालकों केलिए पर्याप्त पशुचारा भी उपलब्ध करवाये सरकार: देवकुमार झा।
Featured - मुख्य - July 29, 2020

बाढ़ राहत के साथ पशुपालकों केलिए पर्याप्त पशुचारा भी उपलब्ध करवाये सरकार: देवकुमार झा।

दरभंगा: बहादुरपुर के पूर्व उप प्रमुख सह सामाजिक कार्यकता देवकुमार झा ने मंगलवार को हनुमान नगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित थलवारा पंचायत का दौरा किया। लोगों से मिलकर उन्हें मास्क एवं साबुन वितरण कर उन्हें मिल रही साहयता एवं समस्याओं के सम्बंध में जाना।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री झा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जहां सरकारी राहत मिलने में गड़बड़ी की शिकायतें की वहीं पशुलपालकों ने पशुओं केलिए चारा का प्रबंध करना बड़ी समस्या बताया है। स्थानीय निवासी राम मोहन मिश्र ने बताया कि सोमवार को हेलीकाप्टर से भी राहत पैकेट्स बाँध पर गिराया गया जबकि लोग घरों के छत पर फंसे हुए हैं।
श्री झा ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को पशुचारा केलिए सूचित किया था। पर लोगो की शिकायत मिलने के बाद पुनः जिला प्रशासन और सरकार से मांग करेंगे कि राहत वितरण सही ढंग से जरूरतमंद तक पहुँचे, इसका ख्याल रखा जाय। साथ ही पशुलपालकों केलिए पर्याप्त पशुचारा की व्यवस्था प्राथमिकता पर किया जाय।
इस दौरान अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।

Share