Home Featured दो पुत्रों के साथ पिता की डूबने से मौत, एनडीआरएफ ने पिता का शव किया बरामद।
Featured - मुख्य - July 29, 2020

दो पुत्रों के साथ पिता की डूबने से मौत, एनडीआरएफ ने पिता का शव किया बरामद।

दरभंगा: बुधवार को बेनीपुर क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना घटी। दो पुत्रों के साथ एक पिता की बाढ़ के पानी में डूबने से पूरा इलाका मर्माहत हो गया।
बेनीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप झा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 के अनिल महतो और उनके दो बच्चे पुथना चौर की ओर निकले थे, लोगों से बच्चों के साथ उनके डूबने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगाया गया। दिनभर के रेस्क्यू ऑपरेशन के उपरांत शाम 7:00 बजे अनिल महतो का शव बरामद हुआ। मृतक के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। अनुग्रह अनुदान की राशि प्रदान करने की कार्रवाई की जा रही है। रात्रि हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन पुनः गुरुवार को चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिवंगत अनिल महतो की मृत्यु से जिला प्रशासन अत्यंत मर्माहत है तथा लोगों से अपील करती है, उन्हें सलाह देती है कि किसी भी परिस्थिति में ऐसी जोखिम वाले खतरनाक स्थलों पर ना जाएं तथा अपने परिजनों को ना जाने दें, जहाँ जानमाल की क्षति होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों(मुखिया जी) से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में मुनादी करा दें, लोगों से अपील करें कि वे ऐसे जोखिम भरे खतरनाक स्थलों पर ना जाएं साथ ही अपने परिजनों को भी न जाने दें।

Share