Home Featured आशीष बने ब्राह्मण फेडरेशन के जिला मीडिया प्रभारी।
Featured - मुख्य - July 30, 2020

आशीष बने ब्राह्मण फेडरेशन के जिला मीडिया प्रभारी।

दरभंगा: शहर के रामबाग निवासी आशीष कुमार राय को ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के दरभंगा जिला इकाई का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इस सबन्ध में जानकारी देते हुए ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा ने बताया कि आशीष पहले से भी विभिन्न मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़े रहे हैं। उनकी योग्यता एवं कार्य को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेवारी प्रदान की गयी है।
मौके पर उपस्थित ब्राह्मण फेडरेशन के जिला महामंत्री राजीव झा ने नव नियुक्त जिला मीडिया प्रभारी को बधाई देते हुए आशा जतायी है कि ब्राह्मण फेडरेशन केलिए आशीष का योगदान एक नया मिल का पत्थर साबित होगा।

Share