Home Featured सौ बेड के कोविड हेल्थ सेंटर के साथ शुरू होगी होम आइसोलेटेड मरीजों केलिए टेलीमेडिसिन की सुविधा।
Featured - मुख्य - July 30, 2020

सौ बेड के कोविड हेल्थ सेंटर के साथ शुरू होगी होम आइसोलेटेड मरीजों केलिए टेलीमेडिसिन की सुविधा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सुव्यवस्थित इलाज के लिए दरभंगा शहरी क्षेत्र अवस्थित जिला स्कूल के परीक्षा भवन में 100 बेड वाला डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बनाया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने गुरुवार को कार्यस्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिविल सर्जन दरभंगा, उपाधीक्षक दरभंगा, एवं डीपीएम, स्वास्थ्य को परीक्षा भवन के तीसरे तल पर 100 बेड का डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर दो दिनों के अंदर तैयार कर लेने का निदेश दिया। उन्होंने हेल्थ सेंटर के सभी बेड पर ऑक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था करने एवं साथ मे पल्स ऑक्सीमीटर एवं अन्य वांछित उपकरणों की भी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने परीक्षा भवन में एक नियंत्रण कक्ष की स्थपना करने का भी निर्देश दिया, जिससे होम आइसोलेशन में रह रहे पॉजिटिव मरीजों की स्वास्थ्य की सूचना ली जाती रहे एवं उन्हें आवश्यक सलाह दी जाती रहे।
उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसीन हेतु चिकित्सकों की प्रतिनियुक्त की जाए, जिनके द्वारा टेलीमेडिसीन से कोरोना पॉजिटिव मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी जाती रहे।
निरीक्षण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने डीएमसीएच के उपाधीक्षक को डीएमसीएच में कार्यरत कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्त्ता प्रियंका रानी, सिविल सर्जन संजीव कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, उपाध्यक्ष डी.एम.सी.एच, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डिप्टी सक्रेटरी परीक्षा, तथा डी.एम.सी.एच अस्पताल के प्रबंधक उपस्थित थे।

Share