
तटबंध टूटने के खतरे पर दिखी प्रशासन की सजगता, देर रात पहुँच एसडीओ ने खाली कराया बाँध।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बाढ़ का तांडव लगातार जारी है। नये इलाको में पानी का प्रवेश लगातार हो रहा है। तटबंधों पर दवाब लगातार बना हुआ है। जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है और प्रशासनिक अधिकारी लगातार नजर बनाये हुए हैं। प्रशासनिक सजगता का उदाहरण गुरुवार की देर रात भी सामने आया जब बहेड़ी प्रखण्ड अंतर्गत करेह नदी के बांध में बरछिया के निकट रिसाव तेज हो गया और कभी भी टूटने का खतरा उतपन्न हो गया। इसी को देखते हुए गुरुवार की देर रात सदर एसडीओ राकेश कुमाए गुप्ता उक्त स्थल पर पहुँच कर बांध पर बसे लोगो को शीघ्र बाँध खाली करने का निर्देश माइकिंग के माध्यम से देते नजर आये। श्री गुप्ता ने लोगों से कहा कि रिसाव की मरम्मती का कार्य चल रहा है। परंतु दवाब ज्यादा बढ़ गया है और कुछ भी हो सकता है, अतः सभी लोग इस जगह को तुरन्त खाली कर दें।
बताते चलें कि हायाघाट एवं बहेड़ी क्षेत्र में करेह नदी
उफान पर है। शहरी सुरक्षा तटबंध पर भी खतरा बरकरार है। ऐसे में यदि नदी का जलस्तर बढ़ना जारी रहता है तो निश्चित रूप से भीषण प्रलयंकारी रूप में बाढ़ का नजारा इसबार देखने को मिल सकता है।

