Home Featured प्रसव पीड़ा झेल रही बाढ़ में फंसी महिला को एनडीआरएफ ने मध्यरात्रि में पहुंचाया अस्पताल।
Featured - मुख्य - July 31, 2020

प्रसव पीड़ा झेल रही बाढ़ में फंसी महिला को एनडीआरएफ ने मध्यरात्रि में पहुंचाया अस्पताल।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बाढ़ से घिरे क्षेत्र में लोगों को तरह तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम बाढ़ में फंसे लोगों केलिए देवदूत साबित हो रही है। इसी का एक उदाहरण गुरुवार की देर रात पुनः देखने को मिला जब बाढ़ में घिरी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के उपरांत रात्रि साढ़े बारह बजे एनडीआरएफ की टीम ने अभियान चला कर अस्पताल पहुंचाया।
बताते चलें कि जिले के हनुमान नगर प्रखंड अंतर्गत पंचोभ गाँव के वार्ड 8 निवासी विकास मिश्रा की 24 वर्षीय पत्नी काजल मिश्रा गर्भवती थी और देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी। बाढ़ से घिरे होने के कारण निकलने का कोई रास्ता नही सुझा। इसकी सूचना जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम को दी गयी। जिलाधिकारी के संज्ञान में आते हुए एनडीआरएफ की टीम ने मध्य रात्रि घने अंधेरे में 12:30 बजे करीब दस किलोमीटर नाव मोटर बोट चलाकर बाढ़ के पानी निकाला और पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।
काजल के परिजनों ने मुसीबत में त्वरित सहयोग केलिए जिला प्रशासन एवं एनडीआरएफ की टीम को धन्यवाद दिया।

Share