
बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने ओझौल पहुँचे देव कुमार झा, लोगों की सुनी समस्याएं।
देखिये वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखण्ड के ओझौल के बाढ़ पीड़ित कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। जो बाढ़ पीड़ित अपने घर के छतों पर शरण लिए हैं, उन्हें पॉलीथिन मुहैया नही कराया जा रहा है। ऐसे में बारिश में भीगने के अलावा कोई उपाय नही है। साथ ही इनदिनों बंदरो के उत्पात ने भी जीना मुहाल कर दिया है।
शुक्रवार को जब बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने बहादुरपुर के पूर्व उपप्रमुख देव कुमार झा ओझौल पहुँचे तो पीड़ितों ने अपनी व्यथा सुनायी। श्री झा ने लोगों से मिलकर उनकी व्यथा को सुना तथा मास्क एवं साबुन का भी वितरण किया।
पूर्व उपप्रमुख देव कुमार झा ने बताया कि ओझौल में विकट स्थिति है। प्रशासनिक मदद न के बराबर है। यहां बाढ़ के बिना भी बारिश से भी हर साल जलजमाव हो जाता है क्योंकि जलनिकासी केलिए नाला का निर्माण सही ढंग ने नही हुआ है। बगल में बागमती के रहते हुए जलजमाव हर साल हो जाता है। इस बार तो पूरा पंचायत बाढ़ प्रभावित है। पशुओं के चारा को लेकर जहां पशुपालकों पर आफत है, वहीं मात्र 200-250 लोगों को पॉलीथिन मिला है। जो लोग अपने घरों के छत पर शरण लिए हैं, उन्हें भी पॉलीथिन एवं अनाज उपलब्ध करवाना जरूरी है। नाव भी नही उपलब्ध है। वहीं ओझौल निवासी नमो नारायण मिश्र के
घर का शौचालय बगल के सड़क के साथ पानी में गिर गया। अब घर भी गिरने के कगाड पर है। इन सभी समस्याओं को लेकर वे जिला प्रशासन से मिलेंगे और अविलम्ब दूर करने की मांग करेंगे।
इस दौरान अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी, राम कुमार मिश्र, राम शरण पासवान, कृष्णकांत मिश्र, श्रीमन्नारायण सिंह आदि भी मौजूद थे।

