
गैंगवार रोकने पहुंची पुलिस की अपराधियों से हुई मुठभेड़, हथियार सहित दो गिरफ्तार।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: दरभंगा शहर शायद गैंगवार का अड्डा बनता जा रहा है। आये दिन कहीं भी अपराधी फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इसी का उदाहरण देते हुए एकबार पुनः शुक्रवार की रात नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक पर वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों में गोलीबारी की घटना घटी है। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने मौके पर ही खदेड़ कर दो आरोपी को दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर छानबीन कर रही है। मौके पर नगर थाना विश्वविद्यालय थाना एवं कोतवाली थाना की पुलिस सहित सदर एसडीपीओ अनोज कुमार एवं सिटी एसपी योगेंद्र कुमार आदि ने पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने चलाए गए कारतूस के खोखे को भी खोजने का प्रयास किया।
मौके पर पहुँचे सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो दो गुटों के बीच गैंगवार शुक्रवार की शाम होने वाला है। इसको लेकर नगर थाना, विश्वविद्यालय थाना, कोतवाली थाना एवं टेक्निकल सेल की पुलिस शास्त्री चौक और स्टेशन रोड के पास हनुमान मंदिर के पास खड़ी थी। जैसे गैंगवार में गोली चली उसके बाद पुलिस गैंग के सदस्यों को चारों तरफ से घेर कर खदेड़ा। अपराधी दरभंगा जंक्शन की तरफ पार्सल घर की तरफ से से भागे और फायरिंग करते गए। अपराधियों के फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की
और भाग रहे अपराधियों में से दो अपराधियों को दो पिस्टल के साथ पकड़ लिया। इन्हें दबोचने में जीआरपी एवं आरपीएफ ने भी पुलिस की सहायता की। दोनों अपराधियों को विश्वविद्यालय थाना पर रखकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

