
Home Featured बाढ़ पीड़ितों के बीच भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया राहत वितरण।
बाढ़ पीड़ितों के बीच भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया राहत वितरण।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शहर के बाढ़ प्रभावित शुभंकरपुर के विस्थापित परिवारों के बीच राहत वितरण का कार्य चलाया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं की टीम ने बाढ़ के कारण विस्थापित परिवारों के बीच राहत वितरण का कार्य किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बालेंदु झा ने बताया कि संघ परिवार की ओर से गांव के विभिन्न क्षेत्रो में विस्थापित होकर ऊंचे जगहों पर शरण लिए लोगों के बीच राहत वितरण किया गया। राहत वितरण कार्यक्रम में युवाओं की
खास भागीदारी रही। युवा कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह वितरण कार्य आगे भी जारी रहेगा।
राहत वितरण के दौरान अशोक जायसवाल, राम प्रबोध साह, जय भारद्वाज, शिवजी राय, कृष्ण मोहन राय, प्रत्युष कुमार, अजीत कुमार एवं प्रकाश झा आदि सक्रिय भूमिका में दिखे।

