
देर शाम युवक को गोली मारकर लूटी बाइक।
दरभंगा: जिले में अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का खौफ खत्म सा हो गया है अपराधियों में। इसी का पुनः एक ताजा उदाहरण रविवार की देर शाम एनएच 57 पर देखने को मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी स्थित दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर रविवार की देर शाम बदमाशों ने एक बाइक सवार को गोली मार दी। इसके बाद जख्मी की पल्सर बाइक लूटकर फरार हो गया। जख्मी बाइक सवार को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस नाकेबंदी कर छापेमारी करने में जुटी है।
बताया जाता है कि सभी अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मुजफ्फरपुर की ओर फरार हुआ है। पुलिस सभी बदमाशों अपाची बाइक से पीछा करते हुए मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई है। जख्मी युवक आशुतोष कुमार लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी सुधांशु कुमार का पुत्र है, जो अपनी बहन को लेकर पटना से दरभंगा आ रहा था।
कंसी चौक पर पहुंचते ही बदमाशों ने पीछा करते पहुंचा और ओवर टेक कर सामने से घेर लिया। इसके बाद बाइक की चाभी छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर पहले मारपीट की। इसके बाद फायरिंग की। बात नहीं मानने पर
एक गोली पांव में मार दिया। बाएं पांव में गोली लगने के बाद बाइक सवार अपनी बहन के साथ नीचे गिर गया। इसके बाद बाइक लूटकर फरार हो गया। इधर, डीएमसीएच में जब आशुतोष को भर्ती कराया गया, तो पता चला कि गोली पांव में आर-पार हो चुकी है। चिकित्सक ने उसे खतरे बाहर बताया है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी चल रही है। बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

