Home Featured लाभुकों को राशि भेजने में प्रथम स्थान पर दरभंगा, 2.37 लाख लाभुकों को राशि भेजने की प्रक्रिया पूर्ण: डीएम।
Featured - मुख्य - August 2, 2020

लाभुकों को राशि भेजने में प्रथम स्थान पर दरभंगा, 2.37 लाख लाभुकों को राशि भेजने की प्रक्रिया पूर्ण: डीएम।

दरभंगा: पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से प्रति परिवार 06-06 हजार रूपए की नगद सहायता राशि 1 लाख 97 हजार 528 बाढ़ प्रभावित परिवारों को भेजी जा चुकी है।
जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को जिला के कुल 2 लाख 37 हजार 810 बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 6000/- रूपए की दर से कुल 142 करोड़ 68 लाख 60 हजार रूपये पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेट सिस्टम) के माध्यम से उनके खाते में भेजने हेतु आपदा विभाग को पोर्टल के माध्यम से अग्रसारित कर दिया गया है। बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में दरभंगा जिला ने सर्वाधिक 1.97 लाख लाभुकों
के खाते में राशि भेजकर पहला स्थान बनाया। जिलाधिकारी ने बताया कि 2लाख 37हजार 810 लाभुकों के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। एक से दिनों के अंदर सभी बाढ़ प्रभावित लाभुकों के खाते में राशि पीएफएमएस प्रणाली से भेज दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पीएफएमएस प्रणाली से राशि लाभार्थी के खाते में जमा होती है। किसी को भी बैंक का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि लाभुक किसी भी प्रकार के बिचौलियों के चंगुल में जाने से बच जाते हैं।
नोडल पदाधिकारी जिला आईटी कोषांग ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित बहादुरपुर अंचल के 11 पंचायत के 15 हजार 70 पीड़ित परिवार हैं जिन्हें पी.एफ.एम.एस. के द्वारा राशि भेजी गई है। वहीं सदर अंचल के 15 पंचायतों के 28 हजार 308, हनुमाननगर अंचल के 14 पंचायतों के 12 हजार 740, हायाघाट अंचल के 05 पंचायत के 01 हजार 622, केवटी अंचल के 26 पंचायत के 48 हजार 553, सिंहवाड़ा अंचल के 25 पंचायत के 42 हजार 618, घनश्यामपुर अंचल के 02 पंचायत 01 हजार 515, गौड़ाबौराम अंचल के 13 पंचायत के 13 हजार 771, किरतपुर अंचल के 08 पंचायत के 18 हजार 835, कुशेश्वरस्थान अंचल के 14 पंचायत के 26 हजार 613 एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल के 10 पंचायत के 28 हजार 165 कुल 237810 लाभुकों को पी.एफ.एम.एस. के द्वारा नगद सहायता राशि भेजी गई है।
गौरतलब है कि आपदा प्रबंधन विभाग के संपूर्त्ति पोर्टल पर बाढ़ प्रवण प्रखण्डों के लाभार्थियों की सूची पूर्व में ही अपलोड कर दी गई है, जिसके कारण दरभंगा जिला के बाढ़ पीड़ितों को तुरंत नगद राशि का भुगतान संभव हो पा रहा है।

Share