
ब्राह्मण फेडरेशन की टीम ने लिया शहर के बाढ़ग्रस्त इलाको का जायजा।
दरभंगा: ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की दरभंगा जिला इकाई कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में गरीबों के बीच परशुराम अन्नपूर्णा भंडार के माध्यम से राहत वितरण किया गया था। अब पुनः बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत कार्य शुरू किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए ब्राह्णण फेडरेशन के दरभंगा जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रभाकर झा ने बताया कि सोमवार को उन्होंने जिला महामंत्री राजीव झा के साथ शहर के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया है। ज्यादा प्रभावित समाज के जरूरतमंदों को यथासंभव सहायता पहुंचायी जाएगी। इससे पूर्व भी ब्राह्मण फेडरेशन के सहयोग का
तरीका जो अपनाया गया था, वही तरीका इस समय भी अपनाया जाएगा। समाज के जरूरतमंदों को चिन्हित कर उनतक राहत पहुंचायी जाएगी।
डॉ0 झा ने बताया कि आज के भ्रमण के दौरान शिशो के मुखिया शमसे आलम खान और स्थानीय समाजसेवी असद खान आदि का सकारत्मक सहयोग मिला।

