Home Featured कोरोना पॉजिटिव मरीजों केलिए सौ बेड का डेडिकेटेड कोविड-19 हेल्थ सेंटर बनकर हुआ तैयार।
Featured - मुख्य - August 3, 2020

कोरोना पॉजिटिव मरीजों केलिए सौ बेड का डेडिकेटेड कोविड-19 हेल्थ सेंटर बनकर हुआ तैयार।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिला स्कूल के परीक्षा भवन के तीसरे तल्ले पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए सौ बेड वाला डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बनकर लगभग तैयार हो चुका है। परीक्षा भवन के दो हॉल में कुल सौ बेड का हेल्थ सेंटर बनाया जा रहा है। प्रत्येक बेड के साथ बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया जा रहा है, जिसमें 144 किलोग्राम ऑक्सीजन रहता है और यह चार-पांच घंटे तक एक व्यक्ति को ऑक्सीजन प्रदान कर सकता है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिला स्कूल कर निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने स्वंय बारीकी से हर एक चीज को देखा। वहां उपस्थित कर्मियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर में मीटर एवं मास्क सहित पाइप लाइन लगाकर ऑक्सीजन सप्लाई कर डीएम को दिखाया। डीएम ने संबंधित एजेंसी को पर्याप्त संख्या में मास्क रखने के निर्देश दिया। कहा- यह मास्क एक व्यक्ति के द्वारा प्रयोग किए जाने के बाद हटा दिया जाए तथा दूसरे व्यक्ति के लिए दूसरा मास्क लगाया जाए।
इस सम्बन्ध में मीडिया को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 100 बेड वाले इस डेडिकेटेड कोविड-19 हेल्थ सेंटर का शुभारंभ किया गया है। जिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को प्रारम्भिक लक्षण जैसे सर्दी, खांसी एवं बुखार है, पर डीएमसीएच में भर्ती होने की जरूरत नही है, वैसे मरीजों को यहां एडमिट किया जाएगा। यहां ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ खाना, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। मरीजों की देखभाल केलिए डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ भी प्रतिनियुक्त किये गए हैं। इसके अलावा बेनीपुर में भी 55 बेड एवं बिरौल में तत्काल 10 बेड की व्यवस्था ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ की गयी है। इसके अलावा जाले एवं बहादुरपुर में भी 30-30 बेड की व्यवस्था है, परंतु ऑक्सीजन सिलेंडर की संख्या कम है। इन जगहों पर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था को बढ़ाया जाएगा। साथ ही बेड की संख्या भी बढाकर लगभग 500 से 600 किया जायेगा। ये सभी डीएमसीएच के अलावा किये जा रहे हैं। डीएमसीएच में पहले से ही 300 बेड पहले से ही कार्यरत है। इससे डीएमसीएच पर बोझ भी कम होगा और लोगों को बेहतर सुविधा भी मिल पायेगी।

Share