
शहर में कई मुहल्लों में घुसा बागमती नदी का पानी, फैलाव जारी।
दरभंगा: शहर में कई मुहल्लों में बागमती नदी का पानी घुस गया है. शिवाजीनगर, सेनापत, भगवानदास, जीतू गाछी आदि मोहल्ले जलमग्न हो गये हैं. वार्ड आठ, नौ एवं 23 में चारों तरफ पानी है। वार्ड 30 में शेर मोहम्मद, भीगो तथा सहनी टोले के अलावा अब मिर्जाहयात व नीम चौक क्षेत्र भी बाढ़ के पानी से घिर गये हैं। वार्ड 20, 21 व 22 में लगातार नदी का पानी फैल रहा है। सड़कें डूब गयी हैं। वार्ड छह, सात के अधिकांश इलाके की सड़क पर घुटना से ऊपर पानी का बहाव हो रहा है। वार्ड 10 के गुदरी सब्जी मंडी का दक्षिण भाग पानी में डूब गया है।
शुभंकरपुर निवासी बालेंदु झा ने कहा कि धीरे धीरे जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। महाराजी पुल और गांव के
बाढ़ की तस्वीर है जो बन गयी है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि वर्तमान जलस्तर 2017 के जलस्तर को छूता हुआ नजर आ रहा है। धीरे-धीरे ही सही, पर पानी लगातार बढ़ ही रहा। ऐसे में लोगो का जीवन और विकट होगा।

