Home Featured अंचल कार्यालय पर बाढ़ पीड़ितों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - August 4, 2020

अंचल कार्यालय पर बाढ़ पीड़ितों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।

दरभंगा: बहादुरपुर की सभी पंचायतों में राहत-बचाव में तेजी लाने, लॉकडाउन व बाढ़ का संकट झेल रहे लोगों को 25 हजार रुपये सहायता राशि देने को लेकर भाकपा (माले) बहादुरपुर प्रखंड कमेटी के बैनर तले बहादुरपुर प्रखंड-अंचल कार्यालय पर मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन हुआ। नेतृत्व भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार, जिला स्थायी समिति सदस्य नंदलाल ठाकुर, जिला कमेटी सदस्य हरि पासवान, गणेश महतो, विनोद सिंह, दामोदर पासवान, नंदू राम, कोमलकांत यादव, शिवशंकर लालदेव, जीवक्ष सहनी, सविता देवी आदि ने किया।

प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए बीडीओ-सीओ के चैम्बर में घुस गए। माले नेताओं के समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए और गेट पर ही धरने पर बैठ गए। बाद में गणेश महतो की अध्यक्षता में सभा हुई।

Share