Home Featured कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित।
Featured - मुख्य - August 4, 2020

कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित।

दरभंगा: दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार चौधरी ने मंगलवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में प्रतिनियुक्त मेडिकल लैब टेक्नीशियन अकील अहमद, अजय कुमार राय, सूर्य देव राय, कृष्ण माधव व्यास को कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अजीत कुमार चौधरी ने कहा कि माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत सभी लैब टेक्नीशियन जो वायरोलॉजी लैब के डीएनए एक्सट्रैक्शन से लेकर तमाम रिपोर्ट तक के कार्य कर रहे कोरोना योद्धाओं ने कोरोना जंग में संक्रमण के खतरे के बावजूद अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर सप्ताह के सातो दिन के साथ साथ ईद, बकरीद, रक्षा बंधन एवं सभी राजपत्रित अवकाश में दिन रात सेवा कर रहे हैं।
इस मौके पर मौजूद डॉ. पूनम कुमारी मिश्रा और अरुण कुमार राय ने भी इन कोरोना योद्धा के कार्यों की सराहनीय की। कोरोना योद्धा प्रमाणपत्र से सम्मानित होने वाले अकील अहमद, सूर्यदेव राय, अजय कुमार राय, कृष्ण माधव व्यास ने बताया कि हम सभी डीएमसी में प्रतिनियुक्त मेडिकल लैब टेकनिशियन डीएमसीएच के आइसोलेशन, क्वॉरेंटाइन, मेडिसिन विभाग, इमरजेंसी, आईसीयू में जब भी कोविड-19 जांच के लिए भेजा जाता है तो हम लोग अपनी ड्यूटी बखूबी इमानदारी पूर्वक करते हैं।

Share