Home Featured पूर्व उपप्रमुख ने किया बिऊनी अंदामा पंचायत का दौरा, सुनी जनता की समस्याएं।
Featured - मुख्य - August 4, 2020

पूर्व उपप्रमुख ने किया बिऊनी अंदामा पंचायत का दौरा, सुनी जनता की समस्याएं।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बाढ़ एवं कोरोना को लेकर पीड़ित बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता के दुख दर्द जानने केलिए बहादुरपुर के पूर्व उप प्रमुख सह समाजसेवी देव कुमार झा इनदिनों लगातार क्षेत्र भ्रमण कर जनता का दुख दर्द जान रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को श्री झा ने बहादुरपुर प्रखण्ड के बिऊनी अंदामा, प्रेमजीवर एवं उघरा महापारा आदि क्षेत्रों का दौरा किया। इन क्षेत्रों में कोरोना से बचाव केलिए लोगों के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण भी किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री झा ने बताया कि बिऊनी के बराउर गांव के लोगों ने प्रमुख समस्याओं को उनके सामने रखा जिसमें कमला नदी पर बिरनिया से पूरब की ओर तटबन्ध अम्मापट्टी स्कूल तक बनाया जाय। तभी हर साल की बाढ़ की विभीषिका से क्षेत्र बचेगा। साथ ही पशुचारा की समस्या सबसे बड़ी समस्या पशुपालकों केलिए साबित हो रही है। प्रत्येक वार्ड में करीब 100 से 150 परिवार बाढ़ से प्रभावित है, जबकि 10-15 परिवार को ही राहत मिल रहा है।
इस दौरान पूर्व उपप्रमुख देव कुमार झा ने उघरा महापारा के दाईंग जाकर पैक्स अध्यक्ष अवधेश यादव के मुलाकात कर उनके 14 वर्षीय पुत्र के बाढ़ के पानी मे डूब जाने पर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दिया।
इस दौरान आनन्द मोहन झा, दिलीप यादव, सरपंच अशोक लालदेव, नथुनी यादव, जवाहर यादव, महावीर दास, महेश्वर दास आदि भी सक्रिय दिखे।

Share